गांगुली की बेटी सना का इंस्टाग्राम पर पोस्ट: जिसमें उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर विरोध जताया था
सना ने खुशवंत सिंह की किताब The End Of India का एक अंश शेयर किया था जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और फासीवादी विचारधारा को लेकर विचार व्यक्त किए गए हैं.
नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में अपनी बेटी की पोस्ट पर सफाई देकर सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर गए हैं. बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने बेटी सना गांगुली का पोस्ट वायरल होने के बाद कहा कि उनकी बेटी अभी छोटी है, उसे राजनीति से दूर रखें. गांगुली ने यह भी कहा कि राजनीति के बारे में कुछ भी जानने के लिए सना की उम्र कम है.
सौरव गांगुली के इस बयान के बाद लोग इंटरनेट पर सना गांगुली की उम्र भी सर्च कर रहे हैं. बता दें कि सना गांगुली 18 साल की हैं यानी वह मतदान के योग्य हो चुकी हैं. ऐसे में सौरव गांगुली का ये कहना कि वह अभी बच्ची हैं और उसे राजनीतिक मुद्दों की समझ नहीं है, लोगों के गले नहीं उतरा.
सना का यही पोस्ट वायरल होने के बाद सौरव गांगुली ने ट्वीट किया, इस पूरे मसले पर सना को बाहर रखें. ये पोस्ट सही नहीं है! राजनीति के बारे में जानने के लिए उनकी उम्र काफी कम है. सोशल मीडिया यूजर्स सना को राय जाहिर करने से रोकने को लेकर सौरव की आलोचना करने लगे.
Tags : #Sana Ganguly, #Saurabh Ganguly, #CAA, #CAB, #Citizen Amendment Bill, #NRC, #Culcutta, #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .