देवघर रोपवे हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा बचाए गए 46 लोग
वायुसेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ व आर्मी के जवान लगातार 45 घंटे के जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद हवा में लटकी 46 जिंदगियों को बचा पाए। देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसे के बाद लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आखिरी एक बुजुर्ग को सुरक्षित तरीके से एयरलिफ्ट किये जाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया। 46 लोगों की जिंदगियां बचाने वाले ऑपरेशन त्रिकुट चलाने वाले जवानों को झारखंड पूरा पूरा भारत उनकी जांबाजी को सैल्यूट कर रहा है। इस ऑपरेशन में देवघर के एक दर्जन से ज्यादा युवाओं का भी बेहद अहम रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी।
सोमवार को राकेश मंडल नामक एक युवक को जब हेलिकॉप्टर के ऊपर खींचा जा रहा था, तब सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण वह डेढ़ हजार फीट नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मंगलवार को एक महिला शोभा देवी रस्सी के सहारे जमीन पर उतारे जाने के दौरान गिर पड़ीं और बाद में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। मंगलवार को सेना के जवानों ने 36 से लेकर 45 घंटे तक हवा में लटके 14 लोगों का रेस्क्यू किया। सोमवार को 32 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया था।
सुचना के अनुसार देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रविवार शाम करीब पांच बजे रोपवे का सैप टूट जाने से 24 में से 23 ट्रॉलियों पर सवार कुल 78 लोग पहाड़ी और खाई के बीच हवा में फंस गये थे। इनमें से 28 लोगों को रविवार को ही सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 48 लोग 20 से 26 घंटे तक ट्रॉलियों पर हवा में ही लटके रहे। रविवार को एक ट्रॉली के टूटकर नीचे आ जाने से दो लोगों की जान चली गयी।
Tags : #वायुसेना, #आईटीबीपी, #एनडीआरएफ, #आर्मी, #जवान, #ऑपरेशन, #देवघर, #त्रिकुट पर्वत, #रोपवे, #रेस्क्यू ऑपरेशन, #बुजुर्ग, #एयरलिफ्ट, #ऑपरेशन त्रिकुट, #झारखंड, #भारत, #राकेश मंडल, #हेलिकॉप्टर, #सेफ्टी बेल्ट, #मौत, #मंगलवार, #महिला, #सेना, #रेस्क्यू, #सोमवार, #एयरलिफ्ट, #रविवार, #सैप, #पहाड़ी, #खाई, #हवा, #ट्रॉली,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .