सुकमा हमले के बाद राजीव राय भटनागर CRPF के नए महानिदेशक नियुक्त
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 25 जवानों के मारे जाने के दो दिन बाद की गई है।
भटनागर उत्तर प्रदेश काडर के 1983 बैच के अधिकारी हैं। भटनागर की इस पद पर तैनाती उनके पूर्ववर्ती के. दुर्गा प्रसाद के 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने जान के करीब दो महीने बाद की गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक सुदीप लखटकिया एक मार्च से सीपीआरफ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाले हुए थे। लखटकिया 1984 बैच के तेलंगाना काडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
भटनागर वर्तमान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। यह एडीजी रैंक की पोस्ट थी, जिसे अस्थायी तौर पर विशेष महानिदेशक रैंक में प्रोन्नत किया गया था। इससे पहले उन्होंने सीआईएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दी हैं।
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने में भटनागर की वरिष्ठता को ध्यान में रखकर उनका चयन किया।
Tags : #Rajiv Rai Bhatnagar, #CRPF Chief, #Sukma Attack, #New CRPF Chief,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .