मध्यप्रदेश में महिला को चलती ट्रेन से फेंका, 5 अरेस्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी स्टेशन और भोपाल के बीच एक महिला को चलती ट्रेन से फेंकने वाले गिरोह के पांच लुटेरों को राजकीय रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
जीआरपी भोपाल के पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी ने यहां गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि समता एक्सप्रेस में दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए भुनेश्वरी अपने पति राम सिंह के साथ यात्रा कर रही थी। राम सिंह सीआरपीएफ में तैनात है।
विद्यार्थी के मुताबिक सात अप्रेल की सुबह लगभग चार बजे गाड़ी जैसे ही इटारसी स्टेशन से आगे भोपाल की ओर बढ़ी, तभी एक व्यक्ति ने महिला का बैग छीनकर भागने की कोशिश की।
नींद खुलने पर महिला ने पीछा करते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया, तभी लुटेरे के अन्य साथी भी आ गए, महिला और लुटेरों में धक्का-मुक्की हुई, इसी दौरान महिला ट्रेन से नीचे गिर गई और उसका एक पैर कट गया।
विद्यार्थी के अनुसार लुटेरे गिरोह में कुल सात सदस्य हैं, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से लूट का माल और हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये आरोपी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के निवासी हैं। इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Tags : #Railway Police Arrests, #Bhopal News, #Threw Woman Out Of Train, #Gang Of Robbers, #Railway Police, #Madhya Pradesh News, #India News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .