राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने के लिए येचुरी की सोनिया से मुलाकात
सीपीएम पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने समान राय रखने वाली विपक्षी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करने की संभावनाओं पर चर्चा की. येचुरी ने सोनिया से कल उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की.
सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सोनिया और बिहार के मुख्यमंत्री एंव जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से इसी मुद्दे पर बातचीत के बाद हुई है. वामदल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि येचुरी और गांधी ने ऐसा उम्मीदवार खड़ा करने की संभावना पर चर्चा की जो कि सभी धर्मनिरपेक्ष विपक्षी पार्टियों को मंजूर हो.
सोनिया ने इस संबंध में सीपीएम नेता के सुझाव पर सकारात्मक जवाब दिया. सीपीएम ने इस मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी अनौपचारिक चर्चा की है.
उन्होंने बताया, ‘विपक्षी पार्टियां जल्द ही मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा कर सकती हैं.’
क्या राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विपक्षी पार्टियां अपने उम्मीदवार के तौर पर खड़ा कर सकतीं है इस प्रश्न के जवाब में सूत्र ने कहा, ‘वह हो सकते हैं..अगर सभी पार्टियां राजी हों तो.’
लेकिन बात यह है कि क्या प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति के तौर पर अपना कार्यकाल जारी रखना चाहेंगे. राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. उन्होंने जुलाई 2012 में पदभार संभाला था.
Tags : #Sonia Gandhi, #Pranab Mukherjee, #Presidential Election, #Sitaram Yechury,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .