पेटीएम अस्थायी तौर पर बंद, लोगों में हडक़ंप,करोड़ों रुपए फंसे
डिजीटल लेन देन के सबसे बड़े प्लेटफार्म पेटीएम की सेवाएं फिलहाल लोग इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम को हटा दिया गया है। ऐसा किन कारणों वजह से किया गया है ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। इधर पेटीएम ने खुद टवीट कर इस बात की जानकारी दी है। पेटीएम के आधिकारिक टिवटर हैंडल से टवीट कर कहा गया है कि गूगल प्ले स्टोर से अस्थायी तौर पर पेटीएम को हटाया गया है। लेकिन लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। लोगों का पैसा पूरी तरह से सुरिक्षत है। पेटीएम ने कहा है कि जल्द ही दोबारा से आप पेटीएम की सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि ये नहीं बताया गया है कि पेटीएम को कितने समय के लिए अस्थायी तौर पर बंद किया गया है।
विदित रहे कि नोटबंदी के बाद से ही देश में डिटीटल लेन-देन को काफी बढ़ावा मिला था। इसी दौरान पेटीएम से लेन-देन करने वाले लोगों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई थी। छोटे से लेकर बड़े कारोबारी तक डिजीटल लेन-देन के लिए पेटीएम का इस्तेमाल कर रहे थे। पानी, बिजली और मोबाइल बिलों को भरने के लिए भी बड़ी संख्या में पेटीएम का इस्तेमाल होता है। चाय के ठेले वालों तक ने पेटीएम सुविधा ले रखी है। लेकिन पेटीएम के अस्थायी तौर पर बंद होने से लोगों में बैचेनी बढ़ गई है। इधर सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल द्वारा पेटीएम को बैन करने के पीछे एक बड़ी वजह ये सामने आई है कि पेटीएम के जरिए सट्टाबाजार में लेन-देन होता था।
Tags : #Paytm, #Google Play Store, #Paytm Ban, #Paytm Block By Google Play Store, #Paytm Digital Payment, #Digital Payment,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .