माता-पिता बने दरिंदे, कर दी प्रेगनेंट बेटी की हत्या
अरियालुर। संदिग्ध तौर पर झूठी शान के नाम पर हत्या का एक मामला यहां सामने आया है जिसमें परिवार की इच्छाओं के खिलाफ अपने प्रेमी से विवाह करने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला की उसके माता-पिता ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के पोनपराप्पी गांव में रविवार को सात माह की गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। माता-पिता के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और 2008 में उन्होंने लड़की के माता-पिता के विरोध के बावजूद शादी कर ली।
हालांकि माता-पिता ने लड़की को खोज लिया और उसे वापस आने पर मजबूर किया। बाद में उसकी शादी किसी और लड़के से करा दी। लेकिन लड़की अपने पहले पति के पास वापस चली गई और उसी के साथ फिर से रहने लगी। सात महीने पहले वह गर्भवती हो गई।
पूरे घटनाक्रम से नाराज लड़की के माता-पिता पोनपराप्पी पहुंचे और लड़की से गर्भ गिराने और उनके साथ वापस चलने को कहने लगे। जब लड़की नहीं मानी तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला हो सकता है।
Tags : #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .