उत्तर भारत में शीतलहर: घाना कोहरा - फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट - दिल्ली में तापमान 2.2 डिग्री
उत्तर भारत जो अभी शीतलहर से जूझ रहा था आज सोमवार को कोहरे का डबल अटैक हुआ। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे की वजह से जिंदगी थम गई। दिल्ली में लगातार तीन दिनों से पारा 2.8 डिग्री के आस पास चल रहा है। सोमवार सुबह सफदरजंग में आज तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के सञ्चालन पर भी असर पड़ा है। उत्तर रेलवे के अनुसार लगभग 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के सञ्चालन पर भी असर पड़ रहा है।
सोमवार सुबह जब दिल्ली के लोग घर से बाहर निकले तो उनका सामना घने कोहरे से हुआ। सुबह दिल्ली एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद पूरी तरह कोहरे की गहरी चादर में ढके गए। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं आज का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा। जयपुर में ठंड ने पांच दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टेम्परेचर 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। कारगिल में तापमान माइनस 24 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं श्रीनगर में कड़ाके की ठंड से डल लेक जम गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले पड़ने की सम्भावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 तारीख के बीच दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और हिमाचल प्रदेश में भी नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फबारी हो सकती है। मनाली, सोलन, सुंदरनगर और कालपा में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
Tags : #Delhi, #North India, #Cold Wave, #Fog, #Weather, #Rain, #SnowFall,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .