दिल्ली हिंसा : आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन पर लगा दंगे और IB अधिकारी की हत्या का आरोप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे दावा किया गया है की यह वीडियो आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के घर का है जिसमे दंगाई पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के घर से लोगो पर पत्थर और पेटोल बम फेंके देखे जा सकते है . ये दवा इस लिए भी पुख्ता हो जाता है क्योंकि मीडिया सूत्रों ने आम पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के घर जा कर इस दावे के बारें में जानना चाहा और घर की छत पर मुआयना किया तो वहीं पत्थर और पेट्रोल बम का बहुत बड़ा जखीरा मिला है
CAA के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा में इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप नेहरू विहार से आप के निगम पार्षद ताहिर हुसैन और उनके समर्थकों पर लग रहा है। अंकित शर्मा का शव बुधवार को चांद बांग में पास ही एक नाले से मिला था। अंकित के परिवार के सदस्यों ने सीधे-सीधे ताहिर हुसैन और उनके समर्थकों पर अगवा करके अंकित को जान से मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, ताहिर हुसैन इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए मैंने सोमवार को ही अपना घर छोड़कर चला गया था।
IB अधिकारी के भाई अंकुर आगे कहते हैं की मेरे भाई अंकित करीब 4.30 बजे ड्यूटी से आ रहे थे। भीड़ ने मेरे भाई को गली के बाहर पकड़ लिया और उन्हें खींच कर ताहिर हुसैन के मकान में ले गई। भीड़ यहां से चार लड़कों को खींचकर उनके घर ले गई थी, जिनमें से अभी तक तीन लोगों के शव मिल चुके हैं। यह मुझे पता नहीं कि वह इसको सपोर्ट कर रहे है या नहीं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडिय भी शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें लोग ताहिर हुसैन के घर की छत से पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर नेहरू विहार के कई स्थानीय लोग भी कई लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि दिल्ली हिंसा के पीछे ताहिर हुसैन की भूमिका संदिग्ध है।
Tags : #Delhi, #Delhi Roits, #AAP, #Aam Admi Party, #Tahir Husain, #Violence, #Chand Bagh, #Maujpur, #Brijpuri, #Bhajan Pura, #Karwal Nagar, #Jafarabad, #Maujpur, #Kabeer Nagar, #Gokulpuri,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .