सोनिया से मिले नीतीश, कहा- बीजेपी नहीं विपक्ष खुद तय करे अपना एजेंडा
नीतीश ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सलाह दी है कि वह बीजेपी को जवाब देने के बजाय अपना एजेंडा खुद तय करें.
नीतीश ने 2019 लोकसभा चुनाव और आने वाले राष्ट्रपति चुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर बात करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की.
नीतीश ने मुलाकात में कहा कि हमेशा की तरह बीजेपी के झांसे में ना आएं, बल्कि अपना एजेंडा खुद तय करें. नीतीश ने कहा कि मोदी सरकार हर बार अपना एजेंडा तय करती है और विपक्ष उसमें फंस जाता है. बीजेपी के जाल में ना फंसते हुए विपक्ष को अपना एजेंडा खुद तय करना चाहिए.
नीतीश पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों के महागठबंधन के लिए आह्वान करते रहे हैं जैसा कि बिहार चुनाव से पहले किया गया था. समझा जाता है कि सोनिया के साथ बातचीत में इस मुद्दे को भी उठाया गया है.
कांग्रेस बिहार में जेडीयू नेतृत्व वाली सरकार में एक घटक है. सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई इस बैठक में नीतीश ने सोनिया के साथ आने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर भी बात की. बताया जाता है कि नीतीश ने सोनिया से विपक्ष का नेतृत्व करने की अपील की.
Tags : #Sonia Gandhi, #Nitish Kumar, #President, #Nitish Kumar Meets Sonia Gandhi, #Delhi, #India News, #Political News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .