जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के एक पोत से शुक्रवार को पहली बार जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भारतीय नौसेना के एक टोही पोत से पहली बार जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया।
सूत्र के मुताबिक भारतीय नौसेना ने अभी तक ब्रह्मोस के पोत रोधी संस्करण का ही परीक्षण किया था। इस परीक्षण से भारत इस क्षमता वाले कुछ चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
भारतीय सेना में 2007 से ब्रह्मोस का जमीन पर मार करने वाला संस्करण संचालित है। ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर और गति 2.8 मैच है। इसे जमीन, समुद्र और उपसमुद्र से समुद्री और जमीनी निशानों पर मार किया जा सकता है।
भारत और रूस ने इसे संयुक्त रूप से तैयार किया है और इसे विश्व की एकमात्र ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जा रहा है। इस मिसाइल को भारतीय नौसेना में 2005 में पहली बार शामिल किया गया था।
Tags : #Brahmos Missile, #Indian Navy, #Indian Navy Ship, #Supersonic Cruise Missile, #Bay Of Bengal, #Land Attack, #West Bengal News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .