महिलाओं पर मेहरबान मोदी सरकार, टैक्स स्लैब और हेल्थ स्कीम की मिलेगी छूट!
मोदी सरकार अपने तीन साल पूरे होने पर देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है. मोदी सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए इनकम टैक्स की दरों में कटौती कर सकती है. इसके अलावा सरकार महिलाओं के हेल्थ कार्ड बनाकर उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध करा सकती है. दरअसल पिछले कुछ सालों के दौरान इनकम टैक्स देने वाली महिलाओं की तादाद में तकरीबन 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार मोदी सरकार जल्द ही महिलाओं के लिए इस नीति का एलान कर सकती है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में एक मंत्री समूह ने महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाई है. इसे आने वाले समय में सार्वजनिक किया जा सकता है. इस नीति का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा, जो खुद अपना जीवनयापन करती हैं
केंद्र सरकार टैक्स अदा करने वाली इन महिलाओं पर इनकम टैक्स स्लैब में छूट पर विचार कर रही है. स्वास्थ्य सुविधाओं में कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी शामिल किया जाएगा. वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए भी सभी प्रकार के इलाज की सुविधा होगी. सरकार की इस नीति में विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.
इस पॉलिसी के केंद्र में गांव ही रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक किसान क्रेडिट कार्ड को भी इसके तहत लाया जाएगा. वहीं प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत सभी महिलाओं को 100 प्रतिशत कवरेज किया जा सकता है.
Tags : #Modi Modi Government, #Women, #Tax Rebate, #Plans Lower Incomen Tax Slab, #Health Policy For Womens,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .