पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर लखनऊ के विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ठीक बगल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के दिखने से सियासत का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।
लोग तरह-तरह की अटकले लगा रहे है। कुछ लोगों का मानना है कि राजा भैया योगी की टीम में शामिल हो सकते हैं क्योंकि वह निर्दलीय विधायक होने के बावजूद कई सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 91वीं जयंती पर पर आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ठीक बगल रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया बैठे नजर आए। राजा भैया को लेकर चुनाव के दौरान इस बात की जोरदार चर्चा थी कि राजा भैया सपा के कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि राजा भैया ने इन अटकलों को निराधार साबित करते हुए अकेले दम पर चुनाव लड़ा और मोदी लहर में भी अपनी सीट पर जीत बरकरार रखी। अब यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है कि राजा भैया को योगी की टीम में शामिल किया जा सकता है।
हालांकि राजा भैया ने इसे अफवाह बताया और कहा कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। लेकिन सूत्रों की माने तो राजा भैया के कई भाजपा नेताओं से सीधे संबंध हैं और वह चुनाव बाद उनसे प्रमुखता से मिल रहे हैं। राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।
Tags : #Bjp, #Raja Bhaiya, #Mla,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .