महिला ने पति के दोस्त पर लगाया रेप का आरोप
नोएडा-गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के ग्राम गिझौड़ में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप गया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) नगर द्वितीय अजय चैधरी ने बताया कि गिझौड़ गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति का दोस्त अजय उर्फ विनोद उसके घर पर ही उनके साथ रहता था।
रविवार रात जब उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया तो उसने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो अजय ने उसके साथ मारपीट की।
सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
Tags : #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .