केजरीवाल की खुलेआम गुंडागर्दी, कहा – दिल्ली वालों अगर बीजेपी को वोट दिया तो
नई दिल्ली – MCD चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। एक बार फिर दिल्ली वालों को बरगलाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने बीजपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर दिल्ली वालों को खुलेआम धमकी दी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अगर बीजेपी को वोट दिया तो अगले 5 साल तक कूड़ा और मच्छर इसी तरह रहेंगे। कल आपको डेंगू हो जाए तो उसके लिए आप खुद उसके जिम्मेदार होंगे, क्योंकि आपने बीजेपी को वोट दिया है। केजरावाल ने यहां तक कह दिया कि निकाय चुनावों में भाजपा को वोट देना मतलब अपने बच्चों की जिंदगी खतरे में डालना है। BJP are dengue party.
डेंगू के जिम्मेदार होंगे दिल्लीवाले –
कल MCD चुनाव के लिये प्रचार खत्म हो गया, लेकिन केजरीवाल चुनाव प्रचार करें और बवाल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। तो उन्होंने प्रचार खत्म होते होते बवाल करा भी दिया। केजरीवाल ने दिल्ली वालों को आगाह किया है कि अगर बीजेपी को वोट दोगे तो डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों और गंदगी से निजात नहीं मिलेगा।
केजरीवाल ने ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बीजेपी को वोट दिया तो अगले 5 साल तक कूड़ा, मच्छर ऐसे ही रहेंगे। कल अगर आपके घर डेंगू हो जाए तो आप खुद उसके जिम्मेदार होंगे क्योंकि आपने बीजेपी को वोट दिया।’
बीजेपी को बताया डेंगू वाली पार्टी –
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने MCD चुनाव में वोटिंग से पहले दो ट्वीट किये। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, दिल्ली वालों के लिए बीजेपी ‘डेंगू और चिकनगुनिया वाली पार्टी’ है। बीजेपी को वोट दिया तो अगले 3 साल कूड़ा, मच्छर ऐसे ही रहेंगे।
केजरीवाल के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने बड़े मजे लिए और केजरीवाल से तीखे सवाल पूछे।
सोशल मीडिया पर उनके इन ट्वीट्स पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे केजरीवाल की धमकी बताया है। तो कुछ यूजर्स केजरावाल के पुराने बयान कि ‘मैं डेंगू से भी खतरनाक हूं’, का जिक्र करके मजे ले रहे हैं। केजरीवाल ने कहा है कि अगले दो दिन दिल्ली में बिजली और पानी कटौती जैसी परेशानियां बढ़ेंगी।
Tags : #Arvind Kejriwal, #Delhi MCD, #MCD Election, #Dengue Fever, #BJP,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .