कश्मीर में भीड़ पर काबू के लिए प्लास्टिक की गोलियों का हो सकता है इस्तेमाल
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भीड़ एवं पथराव करने वाले लोगों पर काबू पाने के लिए घाव नहीं करने वाली प्लास्टिक गोलियों का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है ताकि आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान लक्ष्य से इतर होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। हालांकि गैर घातक श्रेणी में आखरी उपाय के तौर पर पैलेट गन का इस्तेमाल जारी रहेगा।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हजारों की संख्या में प्लास्टिक की गोलियों का उत्पादन किया गया और विधि प्रवर्तन एजेंसियों के इस्तेमाल के लिए कश्मीर घाटी भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की गोलियों से घाव नहीं होता और इन्हें इंसास रायफल से दागा जा सकता है।
सुरक्षा बलों को अक्सर हिंसक विरोध प्रदर्शनों, पथराव करने वाली भीड़ का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति सुरक्षा बलों एवं आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान विशेष रूप से बनती है। कई बार आतंकी भीड़ की मदद से फरार होने में सफल हो जाते हैं।
इस समय सुरक्षा बल भीड़ पर काबू पाने के लिए रायफलों के इस्तेमाल से पहले गैर घातक श्रेणी में आखरी विकल्प के तौर पर पावा पेलार्गोनिक एसिड वैनिलिल एमाइड गोलों और पैलेट गन का इस्तेमाल करते हैं।
Tags : #Kashmir,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .