IPL 10 में 717 करोड़ के खिलाड़ी हुए फ्लॉप, बाहर होने वाली पहली टीम बनेगी RCB
नई दिल्ली। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल। ये तीन आईपीएल के ऑल टाइम टॉप-10 बैट्समैन में शुमार हैं। सिर्फ इन्हीं तीनों ने मिलकर इस लीग में 12 सेन्चुरी लगाई हैं। इन तीनों के स्ट्राइक रेट का औसत 143 है। अब बात टीम की। 717 करोड़ रुपए के खिलाड़ियों के साथ यह आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी टीम है।
इसके खिलाड़ी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 1,08,396 रन बना चुके हैं और 4,665 विकेट ले चुके हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।कप्तान को छोड़, बाकी ने 10 मैचों में बनाई सिर्फ 3 हाफ सेन्चुरी
विराट की टीम की ओर से इस सीजन में अब तक सिर्फ 6 हाफ सेन्चुरी लगी हैं। इनमें से तीन तो अकेले कप्तान कोहली ने लगाईं, बाकी बैट्समैन ने मिलकर 10 मैचों में सिर्फ 3 बार 50 का स्कोर पार किया।
तीनों मैचों में एबी फेल
टीम के भरोसेमंद बैट्समैन एबी डिविलियर्स लगातार तीन मैचों में दोहरी संख्या तक नहीं पहुंच सके। उनका स्कोर 8, 5 और 3 रन रहा। उनके आईपीएल करियर में पहली बार ऐसा हुआ।
दो बार 100से कम स्कोर
आरसीबी पहली बार एक सीजन में दो बार 100 से कम स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पुणे के खिलाफ 96/9 रन बनाए थे। ओवरऑल तीन बार ऐसा हुआ है, जब कोई टीम एक सीजन में दो बार 100 से कम स्कोर बना सकी हो।
आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप 12 में 4 आरसीबी के हैं। सबसे ज्यादा सैलरी विराट कोहली को मिलती है। उन्हें 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। उनके अलावा एबी डिविलियर्स और शेन वाटसन को 9.5-9.5 करोड़ और क्रिस गेल को 8.4 करोड़ रुपए मिलते हैं।
सबसे बड़ा टीम स्कोर : 265/3, 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ।
सबसे बड़ी जीत : 2016 में गुजरात लायंस को 144 रन से और 2010 मेंराजस्थान राॅयल्स को 10 विकेट से हराया था।
Tags : #Virat Kohli, #Ab De Villiers, #Chris Gayle, #RCB Team, #Royal Challengers Bangalore, #Cricket News, #IPL 10, #IPL 2017, #Sports Latest News, #Sports News, #Team Performance,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .