राष्ट्रपति कोविंद का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। 130करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता शाह ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था।
Tags : #President, #Ram Nath Kovind, #Birthday Today, #Prime Minister, #Narender Modi, #Amit Shah,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .