गृहक्लेश में पति और पत्नी ने की सुसाइड, डेढ महीने पूर्व हुई थी शादी
धौलपुर। धौलपुर के सदर थाना इलाके में सोमवार को एक नव दंपती ने आपसी गृहक्लेश के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालात से परेशान पत्नी ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी, वहीं पति ने भी हाईवे पर ट्रक के नीचे आकर मौत को गले लगा लिया। दोनों का विवाह करीब डेढ माह पूर्व हुआ था।
सीओ सिटी सतीश यादव ने बताया कि सदर थाने के पास में रहने वाली नव विवाहिता बीस वर्षीय आरजू ने रविवार देर रात अपने ही पीहर में घर के पास के ही एक कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
उधर, आरजू की मौत के बाद में परेशान 22 वर्षीय रंजीत हरिजन ने भी सोमवार सुबह करीब ह बजे आगरा मुंबई हाईवे पर एक ट्रक के नीचे आकर अपनी जान दे दी।
यादव ने बताया कि मृतका आरजू का विवाह करीब डेढ महीने पूर्व रंजीत के साथ हुआ था। रविवार शाम को ही आरजू अपने पिता पप्पू हरिजन के साथ में अपने पीहर धौलपुर आई थी। उनके साथ में ही रंजीत भी आ गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पडताल में जानकारी मिली है कि रंजीत आरजू को अपने साथ में मुरैना वापस ले जाने की बात कह रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच में कहा सुनी हुई।
ऐसी आशंका है कि इसी बात को लेकर पहले आरजू ने कुएं में कूदकर जान दे दी तथा इसके बाद में उसके पति रंजीत ने भी ट्रक के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .