जनरल मनोज पांडे बने भारतीय सेना प्रमुख रविवार को पदभार संभाला
जनरल मनोज पांडे ने आज रविवार को भारतीय सेना प्रमुख का पदभार सभाला और उन्होंने साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया, जहां वायु सेना और नौसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी और एडमिरल आर. हरि कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जनरल पांडे ने कहा, मैं अन्य दो सेना प्रमुखों को अच्छी तरह से जानता हूं। यह तीनों सेनाओं के बीच तालमेल, सहयोग और संयुक्त कौशल की एक अच्छी शुरूआत है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम तीनों मिलकर काम करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा के लिए चीजों को आगे बढ़ाएंगे।
जनरल मनोज पांडे ने रविवार को भारतीय सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी सर्वोच्च और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता पूरे क्षेत्र में समकालीन और भविष्य की रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए किसी भी परिस्थिति में हर प्रकार से तैयार रहना है। भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ दो मोचरें पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है क्योंकि सीमा विवाद अनसुलझे हैं।
तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 61वें कोर्स से ही हैं। भारतीय सेना प्रमुख ने कहा,भू-राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है। हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। क्षमता विकास और बल आधुनिकीकरण के बारे में बात करते हुए, जनरल पांडे ने यह भी कहा कि उनका प्रयास स्वदेशीकरण की प्रक्रिया के माध्यम से नई तकनीकों का लाभ उठाने का होगा। पांडे कोर्प्स ऑफ इंजीनियर्स से पहले अधिकारी बने हैं और कॉम्बेट सपोर्ट आर्म्स से बल का नेतृत्व करने वाले भी पहले अधिकारी हैं।
Tags : #जनरल मनोज पांडे, #रविवार, #भारतीय सेना प्रमुख, #साउथ ब्लॉक, #गार्ड ऑफ ऑनर, #वायु सेना, #नौसेना, #एयर चीफ मार्शल, #एडमिरल, #सेना प्रमुख, #सेना, #राष्ट्रीय सुरक्षा, #रक्षा, #भारत, #चीन, #पाकिस्तान, #सीमा विवाद, #राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, #भारतीय सेना, #स्वदेशीकरण, #कोर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, #अधिकारी, #कॉम्बेट सपोर्ट आर्म्स,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .