दिल्ली अनाज मंडी में भीषण आग : पेंतीस लोगो की मौत
राजधानी दिल्ली में आज तड़के ५ बजे रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में एक तीन मजिल बेकरी के तीसरी मंज़िल पे भयंकर आग लग गई जिस में ३५ लोगो की दम घुटने और झुलस कर मर जाने से मौत हो गई और करीब 54 से जयादा घायल लोगो को दिल्ली के चार अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं ४५ लोगो को एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया है जबकि लेडी हार्डिंग में 9 लोगों को एडमिट किया गया है. इसके अलावा सफदरजंग और हिंदू राव में भी कई लोगों को गंभीर हालत में ले जाया गया है. वहीं 56 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है
अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फिर अफसर अचल गर्ग ने मीडिया कर्मी को बताया की यह दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा फायर रेस्क्यू ऑपरेशन है इस आग को बुझाने में ४५ गाड़ियां लगी हुई हैं रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी एक बहुत ही संकरा इलाका है इस लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिकत आ रही है
घटना सुबह 5 बजे की है. अनाज मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया. आग के चलते इलाके में चारों तरफ धुआं-धुआं ही हो गया. वहीं इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते भी आग ज्यादा फैली. वहीं कन्जेस्टेड इलाके में दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिसके कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ा
Tags : #Fire, #Anaj Mandi, #Delhi, #Delhi Fire, #Ram Manohar Lohia Hospital, #Hindu Rao Hospital,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .