निर्माण कार्यों पर रोक के कारण दिल्ली सरकार ने दी निर्माण श्रमिकों को पांच हज़ार की मदद
सोमवार को 23,256 निर्माण श्रमिकों को दिल्ली सरकार ने पांच पांच हज़ार की मदद दी। बीते साल प्रदूषण के चलते निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई थी। इस कारण से बहुत निर्माण श्रमिकों प्रभावित हुए थे। हालाँकि ये धनराशि बीते साल नवंबर में ही आवंटित कर दी गई थी। लेकिन बैंक खातों में कुछ तकनीकी कारण के चलते राशि निर्माण श्रमिकों को नहीं मिल पाई थी।
अब ये राशि उनके खाते में अगले दो दिनों में पहुंच जाएगी।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री मनीश सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ हर कदम पर खड़ी है। उनके अनुसार निर्माण श्रमिक देश की रीढ़ की हड्डी है। उपमुख्यमंत्री श्री मनीश सिसोदिया ने कहा कि निर्माण कार्य गतिविधियों पर रोक से श्रमिकों के जीवन पर काफी असर आया था। उसी की भरपाई के लिए यह आर्थिक सहायता दी जा रही है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, देश में करीब 11 लाख निर्माण श्रमिक है। जिनमें से करीब नौ लाख निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत है। मनीश सिसोदिया ने कहा कि जिन श्रमिक के बैंक के खाते अपडेट नहीं है। वे श्रमिक ई डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर नि:शुल्क अपने बैंक खातों की डिटेल संशोधन करवा सकते है। साथ ही जिन श्रमिक की पुराने पंजीकरण की अवधि नहीं बढ़ी है। वो भी उन्हें बढ़ा बढ़ा सकते हैं।
Tags : #निर्माण श्रमिक, #दिल्ली सरकार, #प्रदूषण, #निर्माण कार्य, #धनराशि, #नवंबर, #बैंक, #बैंक खाते, #राशि, #निर्माण, #उपमुख्यमंत्री, #मनीश सिसोदिया, #दिल्ली सरकार, #श्रमिक, #देश, #रीढ़ की हड्डी, #जीवन, #आर्थिक सहायता, #कल्याण बोर्ड, #ई डिस्ट्रिक्ट, #वेबसाइट, #डिटेल, #संशोधन, #पंजीकरण,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .