दशहरे से पहले आतंक की बड़ी साजिश का खुलासा, दिल्ली में स्पेशल सेल की ताबड़तोड़ छापेमारी
सूत्रों के अनुसार आत्मघाती आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं जो संभवतः पिछले हफ्ते ही शहर में घुसे हैं और मुश्ताक अहमद जरगर ने हमले की प्लानिंग की है।
दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि राजधानी में 3 से 4 आत्मघाती आतंकवादियों की मौजूदगी संबंधी पुख्ता खुफिया सूचनाओं के बाद बुधवार रात से ही दिल्ली में रेड अलर्ट है।
सूत्रों के अनुसार आत्मघाती आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं जो संभवतः पिछले हफ्ते ही शहर में घुसे हैं और मुश्ताक अहमद जरगर ने हमले की प्लानिंग की है। जरगर अल-उमर-मुजाहिदीन का चीफ है।
आशंका जताई जा रही है कि आतंकी विस्फोटक लदी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं या मानव बम या ग्रेनेड के जरिए हमला कर सकते हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सीलमपुर, जामिया, पहाड़गंज सहित शहर में तमाम जगहों पर छापेमारी कर रही है।
Tags : #Delhi Police, #Jaish E Mohammed, #Terrorists, #Suicide Bombers, #Red Alert,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .