दिल्ली में मर्सिडीज कार में लगी आग, बच निकला चालक
नई दिल्ली। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाइओवर पर मंगलवार को एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। लेकिन युवा कार चालक बच निकलने में सफल रहा। हादसे के कारण डीएनडी फ्लाइवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
पुलिस ने कहा कि नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्र 20 वर्षीय गगन कालरा ने पांच दिन पहले ही यह कार खरीदी थी। दक्षिणी दिल्ली के महारानी बाग इलाके में डीएनडी फ्लाइओवर से ठीक पहले अपराह्न 4.40 बजे कार में अचानक आग लग गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सनलाइट कॉलोनी पुलिस थाने को कार में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल एक दमकल को घटना स्थल पर भेजा गया, लेकिन जब तक दमकल पहुंचता कार पूरी तरह जल चुकी थी।
उन्होंने कहा कि कार चलाते हुए गगन को कार के बोनट से आग निकलता दिखा, जिसके बाद उसने तुरंत कार रोकी और कार से बाहर निकल आया।
कार मालिक बॉबी कालरा ने कहा कि मैंने अपने बेटे गगन को यह कार उपहार में दी थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि कार में आग लग गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण डीएनडी की दिल्ली की ओर आने वाले मार्ग पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एक क्रेन ने जब कार को सड़क से हटाया तब जाकर एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
Tags : #Mercedes Catches Fire, #DND Flyover, #Delhi News, #Delhi Driver Escapes Unhurt, #Mercedes Car,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .