बेहतर स्कूल पर जंग में ट्विटर पर आमने सामने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद प्रवेश वर्मा
सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के सरकारी स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने गुजरात के सरकारी स्कूलों के खस्ता हालत पर सवाल उठाए। और उन्होंने गुजरात में 27 साल से शासन कर रही बीजेपी सरकार को घेरा।
मनीष सिसोदिया ने वहां के स्कूल की कुछ फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की। और अपने वीडियो ट्वीट में लिखा की गुजरात के स्कूलों का हाल आप भी देखिए कैसे 27 साल से शासन कर रही बीजेपी ने गुजरात को सरकारी स्कूल दिए हैं। इससे आगे मनीष सिसोदिया ने लिखा कि गुजरात के शिक्षा मंत्री की विधानसभा भावनगर में मैंने आज मैंने दो स्कूलों का दौरा किया हैं। भावनगर में स्कूलों के टॉयलेट ऐसे हैं कि आप दो मिनट खड़े नहीं रह सकते।
मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट के बाद दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने हमला किया। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के स्कूल का वीडियो ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री दूसरे राज्य में जा रहे हैं लेकिन आज में उन्हें अपनी लोकसभा में आमंत्रित करता हूं। उन्होंने आगे लिखा आज दिल्ली के सरकारी स्कूल की असलियत देखिए।
Tags : #दिल्ली सरकार, #दिल्ली, #सरकारी स्कूल, #वर्ल्ड क्लास, #पार्टी, #पंजाब, #यूपी, #गोवा, #मणिपुर, #उत्तराखंड, #चुनाव, #शिक्षा, #राज्य सरकार, #सोमवार, #उपमुख्यमंत्री, #शिक्षा मंत्री, #मनीष सिसोदिया, #गुजरात, #खस्ता हालत, #शासन, #बीजेपी, #बीजेपी सरकार, #स्कूल, #फोटो, #ट्विटर, #ट्विटर अकाउंट, #वीडियो, #वीडियो ट्वीट, #विधानसभा, #भावनगर, #टॉयलेट, #सांसद, #सांसद प्रवेश वर्मा, #प्रवेश वर्मा, #राज्य, #लोकसभा,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .