दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में 1024 नये केस
आज राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1024 नए केस सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है. इसी के साथ राजधानी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 16 हजार 281 हो गई है.
पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में अब तक 316 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं. यहां पर कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8470 है. पिछले 24 घंटे में 231 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में अब तक 7495 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.
18 May - 299
19 May - 500
20 May - 534
21 May - 571
22 May - 660
23 May - 591
24 May - 508
25 May - 635
26 May - 412
27 May - 792
28 May- 1024
इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 792 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे. और 15 लोगों की मौत हुई थी. बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 में मिली ढील के बाद से ही कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार के लिए ये चिंता का विषय हो सकता है. अगर लॉकडाउन 4 की शुरुआत से अबतक देखें तो दिल्ली में करीब 6500 मामले सामने आए हैं.
Tags : #Delhi, #Coronavirus In Delhi, #Coronavirus, #Covid 19, #Coronavirus Cases In Delhi, #Delhi Coronavirus Cases, #Death From Coronavirus, #Arvind Kejriwal Government, #Delhi Government, #Arvind Kejriwal, #Delhi Chief Minister, #Delhi CM, #Delhi CM Arvind Kejriwal, #Coronavirus Cases Increased In Delhi,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .