दिल्ली में नवंबर में जून जैसा कहर, हर घंटे हो रही 4 लोगों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. नवंबर में हर घंटे चार लोगों की मौत हो रही है. अकेले रविवार को दिल्ली में 95 लोगों की मौत हो गई. एक दिन में मौत का यह तीसरा बड़ा आंकड़ा है. नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1103 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं|
पिछले 15 दिनों में दिल्ली में हर रोज औसतन 73.5 लोगों की मौत हो रही है. यानी हर घंटे तीन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. बीते कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़कर हर रोज औसतन 90 मौतें हो गया. पिछले गुरुवार को दिल्ली में सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, शनिवार को 96 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई थी|
दिल्ली में अब तक कोरोना से 7614 लोग मर चुके हैं. देश की राजधानी में मृत्यु दर 1.5 फीसदी है. बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पहला मामला 2 मार्च को सामने आया था. इसके बाद अप्रैल में हर रोज दो लोगों ने जान गंवाई. मई में 414 लोगों की मौत हो गई थी, यानी हर रोज 13.3 लोगों की मौत हुई थी|
जून में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई थी. अकेले जून में ही 2269 लोगों की मौत हो गई थी. यानी हर रोज 75.6 लोग अपनी जान गंवा रहे थे. जुलाई में मौत का आंकड़ा 39.3 प्रति दिन और अगस्त में 15.5 प्रति दिन हो गया था|
Tags : #Corona, #Corona Cases, #Corona Cases In Delhi, #Covid 19, #Covid 19 In Delhi, #Delhi, #Delhi News, #Delhi Government, #AAP Government,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .