यूपी: अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान बवाल, सांसद, SSP समेत कई चोटिल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकालने के मुद्दे पर दो पक्षों में पथराव हुआ. जिसमें सांसद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत कई लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, थाना जनकपुरी के अंतर्गत सड़क दूधली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी.
उसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया. इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि इस शोभायात्रा की इजाजत नहीं थी. लेकिन उसे निकालने का प्रयास किया गया. जिस दौरान एक समूह ने पथराव शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वह खुद भी इसमें चोटिल हो गये हैं. साथ ही एसएसपी ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं.
मौके पर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और सांसद राघव लखनपाल और उनके समर्थकों भी चोटिल हो गए. देर रात में सांसद लखनपाल और उनके समर्थकों ने शोभायात्रा निकाले जाने की मांग करते हुए धरना दिया.
Tags : #Communal Violence, #Ambedkar Jayanti, #Ambedkar Jayanti Procession, #Saharanpur, #Uttar Pradesh News, #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .