वरमाला से पहले दूल्हे ने उतरवाया दुल्हन के कपड़े, थाने पहुंची बारात
यूपी के महोबा जिले में शादी के दौरान दुल्हन के कपड़े उतरवाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शक के आधार पर शादी से पहले दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के कपड़े उतरवा दिए. उसका शरीर देखा. तसल्ली होने के बाद ही शादी को मंजूरी थी. पूरा मामला थाने पहुंचा, लेकिन परिवार की रजामंदी से केस वापस हो गया.
जानकारी के मुताबिक, महोबा जिले एक गांव में धूमधाम से बारात पहुंची. वरमाला का समय हुआ, तो दूल्हा स्टेज पर पहुंचा. इसी बीच उसके एक रिश्तेदार ने आकर कान में कुछ कहा, जिसके बाद वर पक्ष में कानाफूसी शुरू हो गई. अफवाह फैलने लगी कि लड़की को चर्म रोग है. दूल्हे ने शादी से मना कर दिया. इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाने में दोनों पक्षों के बातचीत के बाद तय हुआ कि दुल्हन के कपड़े उतरवाकर दूल्हे पक्ष के लोग चेक कर लें. इसके बाद एक कमरे में ले जाकर दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने दुल्हन की शरीर देखा. उसे किसी तरह का कोई चर्म रोग नहीं था. तसल्ली होने के बाद वे शादी के लिए तैयार हो गए. वर पक्ष ने माफी मांगी.
थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम शादी स्थल पर पहुंची थी. वहां दोनों पक्षों के बीच बवाल बढ़ता देख थाने लाया गया. बातचीत के दोनों दोनों पक्ष मान गए हैं. दूल्हे ने लिखित माफी मांगी है. इसके बाद वधु पक्ष ने शिकायत वापस ले ली है. पुलिसकर्मियों के साथ दोनों पक्षों ने वापस जाकर शादी की रस्में पूरी की हैं
Tags : #Bride, #Groom, #Marriage, #Dress, #Mahoba, #Uttar Pradesh, #Police,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .