BJP ने की मांग बाबर रोड का नाम बदलकर शहीद उमर फयाज के नाम पर हो
बीजेपी ने दिल्ली के बाबर रोड का नाम बदलकर शहीद लेफ्टिनेंट उमर फयाज के नाम पर रखने की मांग की है. इस बाबत दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद मीनाक्षी लेखी और एनडीएमसी को पत्र लिखकर अपील की है.
इसमें बग्गा ने कहा कि राजपूताना राइफल के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की शहादत पर पूरा देश गम में डूबा है. वह सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने कश्मीर में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए युवावस्था में ही सेना में भर्ती हो गए. वह भारत के लिए लड़े और अपनी बहादुरी का परिचय दिया. लिहाजा इस जाबाज को श्रद्धांजलि देने के लिए बाबर रोड का नाम बदलकर लेफ्टिनेंट उमर फयाज रोड कर दिया जाए
बग्गा ने कहा कि इससे भारत के लोग शहीद फयाज से प्रेरणा लेंगे, जिसने अपनी मातृभूमि के लिए अपनी जिंदगी बेहद कम उम्र में कुर्बान कर दी. इससे पहले कश्मीर घाटी के एक स्कूल का नाम बदलकर शहीद लेफ्टिनेंट उमर फयाज के नाम पर रखा गया. मालूम हो कि राजपूताना राइफल्स के ऑफिसर 23 साल के फयाज की एक रिश्तेदार के घर से अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी.
फयाज दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले थे और वह कुलगाम में अपने रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे. कश्मीरी किसान के बेटे फयाज ने दिसबंर 2016 में आर्मी ज्वॉइन की थी. इससे पहले प्रशांत भूषण की पिटाई करके बग्गा सुर्खियों में आ चुके हैं.
Tags : #Bjp, #Babar Road, #Ummer Fayaz,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .