देश के पहले CDS बने जनरल बिपिन रावत : संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत जी को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है. और केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल समय 3 साल के लिए और बढ़ा दिया है. ज्ञात हो की सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत जी 31 दिसंबर यानी मंगलवार को थल सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने वाले हैं.
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है. इस पद पर बिपिन रावत का कार्यकाल तीन साल का होगा. वह इस पद पर 65 साल की उम्र तक बने रहेंगे.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना है. अब सीडीएस रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा. ज्ञात हो की सैन्य सेवाओं से जुड़े मामलों में तीनों सेनाओं के चीफ पहले की तरह रक्षामंत्री को सलाह देते रहेंगे.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सैन्य अभियान के दौरान तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बैठाने का काम करेगा. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर 4 स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बराबर सैलरी दी जाएगी.
हाल ही में केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिपेंस स्टाफ पद को मंजूरी दी थी. चीफ ऑफ डिफेंस बिना रक्षा सचिव की मंजूरी के रक्षा मंत्री से सीधे मुलाकात कर सकेंगे.
Tags : #CDS, #Chief Of Defence Staff, #General Bipin Rawat, #Indian Army, #Indian Navy, #Indian Air Force,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .