पटना में बाढ़ का पानी उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के घर में घुसा NDRF की टीम ने निकाला
बिहार की राजधानी पटना में हुई भयंकर बारिश के बाद बाढ़ का पानी नेताओं और अधिकारियों के घरों तक पहुंच गया.सरकार में नंबर-2 और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी इससे बाढ़ से बच नहीं पाए.
बिहार की राजधानी पटना में हुई भयंकर बारिश के बाद बाढ़ का पानी नेताओं और अधिकारियों के घरों तक पहुंच गया.सरकार में नंबर-2 और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी इससे बाढ़ से बच नहीं पाए. बीते तीन-चार दिनों से हो रही भयंकर बारिश की वजह से पूरा पटना डूब गया है. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सतेंद्र नारायण सिंह एवं जीतन राम मांझी के घरों में भी पानी घुस गया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक राज्य में 29 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ और बारिश की वजह से उत्तर बिहार के कई जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गो के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट है. राज्य में कई जगह बाढ़ का पानी घरों, दुकानों और अस्पतालों में घुस गया है. बारिश की वजह से ट्रेनों की आवाजाही, सड़क परिवहन और विमान के संचालन पर असर पड़ा है। लंबी दूरी की कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है
रिपोर्ट के अनुसार, पानी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास में भी घुस गया है. जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने वहां पहुंचकर उनके परिवार को बाहर निकाला और आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से उप मुख्यमंत्री सामान के साथ बाहर खड़े हैं. दूसरी ओर गंगा, कोसी, गंडक, बागमती, महानंदा जैसी बड़ी नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे कई जगहों पर बांध टूटने का खतरा पैदा हो गया है. जल संसाधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है और जिला अधिकारियों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है केंद्र ने पहले से ही खतरनाक जगहों पर बचाव व राहत अभियानों के लिए राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल और राज्य आपदा अनुक्रिया बल को तैनात कर दिया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राजधानी पटना में शनिवार से 151 मिलीमीटर की बारिश हुई है, जोकि हाल के वर्षो में एक रिकार्ड है. लोगों की मदद के लिए कई जगहों पर नौकाओं की तैनाती की गई है. राजेंद्र नगर कॉलोनी में रहने वाले कॉलेज के छात्र संकेत झा ने कहा, मैंने पहली बार पानी से भरे पटना में नावों को चलते देखा है एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक ने आईएएनएस से यहां कहा, ड्रेनेज के जाम होने से पूरा पटना जलमग्न हो गया है. इससे यहां के आवासीय स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई है और बारिश ने पटना नगर निगम की कलई खोल दी है
Tags : #Patna Flood, #NDRF, #Bihar Flood,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .