बंगाल और ओडिसा में बुलबुल का कहर
चक्रवाती तूफान बुलबुल ने शनिवार आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर आइलैंड और बांग्लादेश के खेपुपारा इलाके में दस्तक दी. इससे कई जगह भूस्खलन की खबर है जिससे सुंदरबन डेल्टा पर उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश को नुकसान पहुंचा. हालांकि दक्षिण परगना और कोलकाता में बारिश रुक गई है लेकिन तेज हवाओं से खतरा बना हुआ है. इन इलाकों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. तेज हवाओं की चपेट में आने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान बुलबुल उत्तर की ओर बढ़ा है और तूफान लगभग 230 किमी. की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम में सागर द्वीप, 370 किमी दक्षिण-पूर्व में खेपुपारा (बांग्लादेश) और 130 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व के पारादीप में केंद्रित है.
इस चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा में भी देखने को मिला, जहां सैकड़ों पेड़ उखड़ गए. सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और दमकल के कर्मचारी लगाए गए. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 1070 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. बालासोर और जगतसिंहपुर जिले में भी 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया. वहीं केंद्रपाड़ा जिले के राजकनिका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजराजपुर गांव में एस्बेस्टस गिरने से 70 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई है. मृतक की पहचान गणेश्वर मलिक के रूप में हुई है. हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग अपने घर में सो रहा था
Tags : #Bulbul Cyclone, #Cyclone, #India, #Wheather Forecast,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .