पाकिस्तान के बालाकोट में कैसे बरसाए बम, वायुसेना ने जारी किया एयरस्ट्राइक पर वीडियो
शुक्रवार को वायुसेना की तरफ से इस एयरस्ट्राइक पर एक वीडियो जारी किया गया है. जिसमें एयरस्ट्राइक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने CRPF के जवानों पर हमला किया था. तब पूरे देश में रोष था इसी के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी. इस एयरस्ट्राइक में वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर ताबड़तोड़ बम बरसाए थे. अब शुक्रवार को वायुसेना की तरफ से इस एयरस्ट्राइक पर एक वीडियो जारी किया गया है. जिसमें एयरस्ट्राइक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है. (ये वीडियो प्रमोशनल है)
वीडियो में क्या दिखाया गया है?
वीडियो में दिखाया गया है कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन (27 फरवरी) को भारतीय वायुक्षेत्र में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना के जवानों ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया
गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें CRPF के 45 जवान शहीद हो गए थे. इसी के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों पर वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की थी. जब एयरस्ट्राइक हुई तो सबसे पहले पाकिस्तान की ओर से कुछ तस्वीरें साझा की गई थी, फिर वायुसेना ने इसकी जानकारी दी.
हालांकि, पाकिस्तान की ओर से लगातार इस बात का इनकार किया गया कि इस एयरस्ट्राइक में उनका कोई नुकसान हुआ है. लेकिन पाकिस्तान ने इसी के साथ ही बालाकोट में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के आने पर रोक भी लगा दी गई थी. जबकि भारतीय वायुसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टि की थी कि बालाकोट में उनका मिशन सफल रहा है और 80 फीसदी से अधिक निशाने बिल्कुल सटीक लगे हैं.
बता दें कि हाल ही में सेना प्रमुख बिपिन रावत की ओर से बयान दिया गया था कि पाकिस्तान ने एक बार फिर बालाकोट में आतंकी कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं और बॉर्डर के पार सैकड़ों आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं. साथ ही बिपिन रावत ने ये भी कहा था कि अगर पाकिस्तान की ओर से कोई नापाक कदम उठाया जाता है तो कड़ा जवाब दिया जाएगा.
Tags : #Balakot Air Strike, #Air Force Day, #Air Force Chief, #Air Chief Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria, #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .