रोड शो में बीता समय नामांकन दाखिल नहीं कर पाए : अरविंद केजरीवाल
आज सुबह अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से पर्चा भरने वाले थे लेकिन रोड शो में ही सारा समय बीत जाने की वजह से केजरीवाल आज अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपना नामांकन मंगलवार को परिवार के साथ जाकर दाखिल करेंगे। कनॉट प्लेस में रोड शो खत्म करने के बाद अरविंद केजरीवाल कहा कि तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय था। अब वह मंगलवार को पूरे परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा सीट से पर्चा भरेंगे।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रोड शो के दौरान जनता ने मेरे प्रति बहुत प्रेम दिखाया है इसलिए मैं अपनी जनता को छोड़कर नामांकन के लिए नहीं गया।
आगे पांच साल भी इसी तरह दिल्ली में विकास होगा। उन्होंने कहा कि वह आज नामांकन दाखिल करना चाहते थे। लेकिन उन्हें बताया गया है कि नामांकन कार्यालय दोपहर 3 बजे बंद हो गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं रोड शो में मौजूद लोगों को कैसे छोड़ सकता हूं? इसलिए अब नामांकन मंगलवार को दाखिल किया जाएगा।
Tags : #Delhi Election 2020, #New Delhi, #Vidhan Sabha, #AAP, #MLA, #Arvind Kejriwal, #Nomination,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .