अन्ना हजारे की मांग- भ्रष्टाचारी नेताओं को हो फांसी की सज़ा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने देश के भ्रष्टाचारी नेताओं और मंत्रियों को फांसी की सजा देने की बात कही है. अन्ना ने कहा, निर्भया के दोषियों की तरह देश के भ्रष्टाचारी नेता और मंत्रियों को भी फांसी की सजा देनी चाहिए. तभी देश से भ्रष्टाचार खत्म होगा
एक टीवी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बात कही. अन्ना हजारे ने कहा कि वो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से दुखी हैं. अन्ना का कहना है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़कर ही मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं. इस मामले में वो पूरी जानकारी लेने के बाद ही कोई राय देंगे.
अन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी से तो उनका भरोसा उसी दिन टूट गया था जब केजरीवाल के मंत्रियों पर तमाम तरह के संगीन आरोप लग रहे थे और उन्हें इस्तीफा तक देना पड़ रहा था
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अन्ना के भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए आंदोलन के बाद अरविंद केजरीवाल उभर कर सामने आए थे. केजरीवाल की अगुआई में एक राजनीतिक पार्टी बनाई गई जो दिल्ली की सत्ता तक पहुंची. हालांकि अन्ना हजारे राजनीतिक दल बनाने के विरोधी थे.
Tags : #Anna Hazare, #Corruption, #Leaders, #Execution,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .