कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन करने वाले आप विधायक गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी में मचे गदर में आज उस वक्त नया मोड़ आ गया जब आप विधायक संजीव झा ने कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन शुरु कर दिया। पुलिस ने आप विधायक संजीव झा को कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन शुरु करने पर हिरासत में ले लिया।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे हुए हैं। आज उनके अनशन का चौथा दिन है। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर मंत्री सतेंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेने के गंभीर आरोप लगाए थे।
आप विधायक संजीव झा ने राजघाट पहुंच कर कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन शुरु कर दिया। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों के सबूत दें अगर सबूत नहीं हैं तो मांफी मांगे। उन्होंने कहा ‘उनका (कपिल मिश्रा) दावा है कि उन्होंने 5 मई को केजरीवाल को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा। यह गंभीर आरोप है। उन्हें बताना चाहिए कि किस समय उन्होंने ऐसा होते देखा। उनका केजरीवाल के घर पर जाना सीसीटीवी फुटेज में जरूर कैप्चर हुआ होगा।’ संजीव झा का कहना है कि उनका अनशन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कपिल मिश्रा मांफी नहीं मांग लेते हैं
Tags : #Aap, #Mla, #Sanjeev Jhamla,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .