प्रतापगढ : बारात में आई बच्ची से रेप, कुएं में फेंका
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र में बारात में आई नौ साल की मासूम बच्ची से घरातियों ने दुष्कर्म किया और उसे कुएं में फेंक दिया।
बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने उसे कुएं से निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के मकूनपुर के कोहंडौर थाना क्षेत्र के दयाल दुबे का पुरवा गांव में राम अभिलाष वर्मा के घर रविवार रात बरात आई थी। इसी बरात में शामिल होने अंतू थाना क्षेत्र के खैरा गांव की नौ वर्षीय बच्ची भी अपनी मामी के साथ गई थी।
बताते हैं कि रात को घराती पक्ष के लोग नौ वर्षीय बच्ची को घर से 300 मीटर दूर उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को कुआं में फेंकने के बाद भाग निकले।
बच्ची के चिल्लाने पर घर वालों को देर रात उसके बारे में जानकारी मिली। बच्ची को कुएं से निकाला गया तो बच्ची ने सहमते हुए सारी बात परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और अपनी जांच में जुट गई।
Tags : #Pratapgarh News, #9 Year Old Girl Raped, #Girl Pushed Into Well, #Minor Raped, #Sex Crime, #Uttar Pradesh News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .