शहडोल में बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 9 की मौत
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार देर शाम एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हैं।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ पर बोलेरो एक ट्रक से जा टकराई। बोलेरो में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बस्तर के निवासी हैं। वे बनारस से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में चार महिलाएं, एक बालक, एक बालिका और दो पुरुष और एक अन्य शामिल हैं। दो घायल पुरुषों का जयसिंहनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बनारस से घूमते हुए सभी सवार अपने गांव कोंडा (छत्तीसगढ़) वापस जा रहे थे। जयसिंहनगर टीआई शेषमणि पटेल ने बताया कि भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया था और आगे की सीट में बैठे बालक-बालिका एवं ड्राइवर का शरीर बोलेरो से चिपक गया था।
इन सभी बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सभी मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार व एक ही गांव के थे। संभावना है कि यह तीर्थ यात्रा के उद्देश्य से ही बनारस गए थे और वापस लौटते समय घटना हो गई।
बिजहा गांव में सीमेंट लदा ट्रक का एक पहिया पंक्चर था। ट्रक में जैक लगा था और ट्रक का चालक चक्का लेकर पंक्चर बनवाने गया था। दोपहर तकरीबन दो बजे पीछे से बोलेरो जीप आई और सीधे ट्रक के पीछे घुस गई। इसके कारण छह लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
Tags : #Shahdol News, #Jeep Runs Into Truck, #9 Of A Family Killed, #Madhya Pradesh News, #Road Accident,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .