दिल्ली में गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित 3 की मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार यह गैंगवार में हुई गोलीबारी का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गैंगवार में दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक विजय, भूपेंद्र और अरुण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पश्चिमी दिल्ली के मियांवाली नगर इलाके में यह गैंगवार हुआ, जिसमें 39 राउंड गोलियां चलीं।
पुलिस ने बताया कि गैंगवार में दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल कुलदीप घायल हुआ है। पुलिस उपायुक्त एम. एन. तिवारी ने बताया कि रविवार की रात करीब 11.15 बजे मियांवाली नगर इलाके में यह गैंगवार हुआ। पीड़ित एक कार में बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पूरा मामला गैंगवार का नजर आ रहा है। हम सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भूपेंद्र को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। उसकी पत्नी राजरानी की कुछ समय पहले दिल्ली के ही पंजाबी बाग इलाके में गैंगवार के दौरान हत्या कर दी गई थी।
Tags : #Delhi, #Delhi Police, #Shootout Delhi, #Police Officer, #Gangwar, #Crime, #Delhi News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .