पाकिस्तानी सेना ने 2 भारतीय जवानों की बर्बरता पूर्वक हत्या की
नई दिल्ली/जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बिना उकसावे के गोलीबारी करते हुए भारत के दो जवानों की हत्या कर दी और उनके शवों को क्षत-विक्षत कर दिया। भारतीय सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड ने कहा कि सीमावर्ती जिले पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में यह घृणित घटना घटी।
साथ ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को ‘सेना की प्रतिष्ठा के विपरीत किए गए इस कार्य के लिए करारा जवाब’ देने की चेतावनी भी दी है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मृतकों में सेना का एक जवान और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शामिल है।
नॉर्दर्न कमांड ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पर स्थित दो चौकियों को निशाना बनाकर रॉकेट और मोर्टार से हमले किए।
बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने सेना की प्रतिष्ठा के विपरीत कार्य करते हुए भारतीय सेना के गश्ती दल के दो जवानों का शव क्षत-विक्षत कर दिया।
Tags : #2 Soldiers Killed, #BSF, #J&K News, #Jammu And Kashmir News, #Line Of Control, #Pakistan Opens Fire Along Loc, #Poonch News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .