अब बढ़ेगी ठंड! राजधानी में दर्ज किया गया सीजन का सबसे कम तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस साल नवंबर में अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने इससे पहले सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 नवंबर को 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है
वहीं, सुबह में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 88 फीसदी दर्ज किया गया। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। सोमवार सुबह में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार शाम में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकारियों ने बताया कि 2020 में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 नवंबर को 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार को आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और सुबह में धुंध या हल्का धुंध छाए रहने का अनुमान लगाया है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में सुबह में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया जो शाम तक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।
Tags : #Weather, #Weather Alert, #Winter, #Cold, #Weather In Delhi, #Delhi,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .