दिल्ली में स्कूल नहीं होंगे बंद और मास्क न पहनने पर 500 रुपये का चालान
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसके चलते दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है और जो व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करेगा उसे 500 रुपए जुरमाना भरना होगा।इसी के साथ स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया है बता दें कि दिल्ली सरकार जल्द ही मास्क के अनिवार्य उपयोग के संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी कर सकती है। इसी के साथ अधिकारियों को सामाजिक समारोहों पर कड़ी नजर रखने और राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को अलर्ट किया है केंद्र सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने और चिंता वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर पहले से ही कदम उठाने के सुझाव दिए हैं।स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में दिल्ली और चार अन्य राज्यों को जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी। साथ ही पत्र में भीड़भाड़ वाले स्थान में मास्क पहनने पर विशेष जोर दिया गया।
पत्र में यह भी कहा गया कि राज्ये सख्त निगरानी रखे और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरत पड़ने पर पहले ही कदम उठाये जाये। उन्हने यह भी पत्र में कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई अब तक कोविड के प्रबंधन में हासिल उपलब्धि को परास्त कर देगी।
Tags : #देश, #राजधानी, #दिल्ली, #कोरोना, #खतरा, #दिल्ली सरकार, #सार्वजनिक स्थान, #मास्क, #व्यक्ति, #जुरमाना, #स्कूल, #सरकार, #अनिवार्य, #आधिकारिक आदेश, #सामाजिक समारोह, #राष्ट्रीय राजधानी, #कोरोना टेस्टिंग, #केंद्र सरकार, #अलर्ट, #उत्तर प्रदेश, #हरियाणा, #महाराष्ट्र, #मिजोरम, #कोरोना वायरस, #कोरोना वायरस संक्रमण, #कड़ी निगरानी, #चिंता, #स्वास्थ्य सचिव, #राजेश भूषण, #पत्र, #राज्य, #जांच, #पहचान, #उपचार, #टीकाकरण, #कोविड उपयुक्त व्यवहार, #भीड़भाड़, #स्थान, #सख्त निगरानी, #वायरस, #कोविड प्रबंधन, #चालान, #राजधानी दिल्ली, #खतरा, #सार्वजनिक स्थान, #Delhi DDMA, #DDMA,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .