कोरोना के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने बनाई लिस्ट, 55 जरूरी दवाओं को किया इसमें शामिल
देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 55 जरूरी दवाओं की लिस्ट बनाई है। इन दवाओं का उपयोग संक्रमित लोगों के इलाज के लिए किया जाएगा। ये ऐसी दवाएं हैं जिनकी सबसे ज्यादा जरूरत इंटेंसिव केयर यूनिट्स में पड़ती है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ये अनुमान लगा रही है कि अगले तीन महीनों में इनकी जरुरत पड़ेगी।
परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की टेक्निकल यूनिट के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने इसकी समीक्षा करते हुए इन दवाओं की लिस्ट तैयार की है। यह लिस्ट ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को दी गई है ताकि आने वाले समय में इनकी आपूर्ति सुनिश्चित कर सके।
ये दवाएं भी हैं शामिल
एंटीबायोटिक्स, दर्दनाशक दवाएं, वैसोप्रेसर्स, सीडेटिव्स, एंटी-एपिलेप्टिक और IV फ्लुइड्स के साथ अस्थमा में दी जाने वाली दवाएं, नेबुलाइजर में दी जाने वाली दवाएं, मिर्गी की दवाएं शामिल हैं। DCGI ने इस तरह की सभी दवाओं की राज्य में क्या स्थिति है यह जानने के लिए राज्यों के ड्रग कंट्रोलर से संपर्क किया है। अगर जरूरी दवाओं की बात करें तो उसमें Paracetamol, Ibuprofen, Azithromycin, Ofloxacin जैसी दवाएं शामिल हैं।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 24 अप्रैल यानी शुक्रवार सुबह 8 बजे तक देश में 17,610 एक्टिव केस हैं, 4748 लोग ठीक हो गए हैं, वहीं मृतकों की संख्या 718 हो गई है औऱ 1 मरीज विदेश जा चुका है।
सबसे ज्यादा प्रभावित जिला
अगर जिलास्तर पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर है। यहां दो और मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद इस महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 55 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार देर रात को बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 80 वर्षीय और 57 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। ये दोनों मरीज एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
Tags : #Antibiotics, #Coronavirus, #ICU, #DGHS, #DCGI, #CMHO, #Analgesics, #Paracetamol, #Ibuprofen, #Azithromycin, #Ofloxacin, #Vasopressors, #Central Government, #List For Medicine For Corona Treatment, #Treatment Of Corona, #55 Essential Medicines For Corona Treatment, #Corona Treatment, #Corona Medicines, #Life Saving Medicines, #Life Saving Drugs,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .