भारत में कोरोना ने अख्तियार कर लिया नया रूप !, सामने आएं चौंकानेवाले आंकड़े
दुनिया ही नहीं बल्कि भारत में कोरोना जिस तेजी से अपने पैर पसार रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोरोना महामारी और भी ज्यादा ताकतवर हो गया है। ये बात इसलिए भी क्योंकि भारत में कोरोना वायरस के मामले 10 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है। बीते 24 घंटों में देश कोरोना वायरस के 34,956 मामले प्रकाश में आए हैं जो अब तक 1 दिन में सामने आए नए मामलों में सबसे अधिक है यानी इससे पहले इतने अधिक वायरस के नए मामले अब तक सामने नहीं आए थे। इतना ही नहीं बीते 24 घंटों में 687 लोग वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए हैं। इसमें 3,42,473 केस एक्टिव हैं जबकि 6,35,757 मरीज वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 25,602 लोगों की अपनी जान जा चुके हैं।
देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस महामारी का सबसे ज्यादा प्रभावित हिस्सा है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 2,84,281 मामले प्रकाश में आ चुके हैं जबकि 11,194 लोगों की वायरस से संक्रमित होने के बाद जान चली गई है। महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना सबसे ज्यादा हावी हुआ है। मुंबई में अब तक 97,950 कोरोना वायरस से संक्रमित की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना के कारण मुंबई में 5523 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।
दिल्ली में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी सुधरा है। यहां अब तक 82.34 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं. हालांकि में पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना वायरस के 1652 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 1,18,645 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल यहां 17,407 एक्टिव केस हैं।
Tags : #Corona, #Coronavirus, #Covid 19, #India, #Coronavirus In India, #Covid 19 India, #Corona Infection, #Corona Symptoms,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .