CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश
सीडीएस बिपिन रावत और अन्य लोग एम आई - सीरीज के हेलिकॉप्टर पर सवार थे. यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. सीडीएस बिपिन रावत कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से कुन्नूर के वेलिंगटन जा रहे थे.
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जब यह हादसा हुआ, उस दौरान CDS बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी और सेना के अन्य अधिकारी भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे. हादसे के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. सूत्रों के अनुसार, सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे.
अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ देर में संसद में हादसे को लेकर बयान जारी करेंगे. हादसे के फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दुर्घटना से जुड़ी जानकारी दी गई
Tags : #Cds, #Bipin Rawat, #Cds Bipin Rawat Helicopter Crash, #Mi 17v5 Helicopter, #Helicopter, #Coonoor, #Tamil Nadu, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .