कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद मेदांता में चल रहा था इलाज
साल 2020 की एक और मौत। रविवार शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का कार्डियक अरेस्ट के कारण 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे।
उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले ही चेतन की तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
जुलाई माह में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चेतन चौहान के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।
क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद चेतन चौहान की राजनीतिक पारी भी बेहतरीन रही। चेतन BJP से लोकसभा सांसद रहे। वर्ष 1991 व 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद पर थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान ने भारत के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले और 7 एकदिवसीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट मुकाबलों मे चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं।
यूपी के अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया था।
Tags : #Indian Cricket Team, #Cricket, #Chetan Chauhan, #Cricketer, #Medanta Hospital, #Medanta Hospital In Gurugram, #Gurugram News, #Delhi, #Delhi News, #Taza Khabare, #Cabinet Minister, #Up Cabinet Minister, #Yogi Government, #Uttar Pradesh, #Uttar Pradesh News, #Homeguard Minister, #Coronavirus, #Covid 19, #BJP,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .