24 घंटों में 2,380 नए मामले और 56 लोगों की मौत
भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,380 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन पहले बुधवार को यहां 2,067 मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इसी अवधि में, कोरोना से 56 लोगों की मौत हुई है, जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 522,062 हो गई।
इस बीच, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,433 हो गई है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,231 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई। इसके अनुसार भारत की रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत है।साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,49,114 टेस्ट किए गए, जिससे किए गए कुल टेस्ट की संख्या बढ़कर 83.33 करोड़ हो गई है।
गुरुवार सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 187 करोड़ से अधिक हो गया। यह 2,28,80,354 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
Tags : #भारत, #गुरुवार, #कोरोना, #बुधवार, #केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, #मौत, #महामारी, #पॉजिटिव, #रिकवर, #रिकवरी दर, #प्रतिशत, #टेस्ट, #सुबह, #कोविड 19 टीकाकरण,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .