दिल्ली में सर्दी की शुरुआत, 3-4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से तापमान का गिरना शुरू हो जाएगा और साथ ही पारे में 3-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज किए जाने की भी संभावना है। विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि रविवार की तुलना में सोमवार की सुबह में कुछ गर्माहट देखी गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार की सुबह यह 11.4 डिग्री रहा। दिवाली के बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचने की संभावना है।
विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार को ²श्यता 1800 मीटर थी, जबकि वातावरण में आद्र्रता 81 प्रतिशत रही।
हालांकि, रविवार को हल्की बारिश होने के बावजूद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में रही, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 490 दर्ज किया गया।
Tags : #Winter Begins In Delhi, #Mercury, #Winter In Delhi, #Delhi, #Delhi News, #Hindi News, #News In Hindi, #Breaking News In Hindi, #Temprature,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .