रामायण को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया ट्वीट
रामानंद सागर की रामायण ने दर्शकों का लॉकडाउन में खूब मनोरंजन किया. 80 दशक के चर्चित धारावाहिक रामायण को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया है. उपराष्ट्रपति ने नई पीढ़ी को देश की संस्कृति और लोक परंपरा से परिचित कराने के लिए दूरदर्शन को शुक्रिया कहा है. इसके साथ ही रामायण धारावाहिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर खुशी जाहिर की है.
वेंकैया नायडू ने ट्वीट में लिखा- भारतीय महाकाव्यों पर आधारित अस्सी के दशक के लोकप्रिय धारावाहिकों का दूरदर्शन द्वारा पुनः प्रसारण स्वागत योग्य व सराहनीय पहल है. नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और लोक परम्परा से परिचित कराने में दूरदर्शन के इन प्रयासों का अभिनन्दन करता हूं.
उन्होंने आगे लिखा- ओल्ड इज गोल्ड. हरि अनंत, हरि कथा अनंता. यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दूरदर्शन द्वारा फिर से प्रसारित की गई रामायण ने लोकप्रियता में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है, और यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया है. रामायण.
रामानंद सागर की उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड 2 मई को प्रसारित किया गया. जिसके बाद ट्विटर पर पूरे दिन रामायण ट्रेंड करता रहा. आपको बता दें कि
रामायण ने हाल ही में टीआरपी के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. रामायण धारावाहिक 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जो पूरी दुनिया में अभी तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है.
Tags : #Venkaiah Naidu, #Ramanand Sagar, #Ramayan, #Uttar Ramayan, #Ramayan Telecat, #Ramayan On Doordarshan, #TRP, #Ramayan TRP, #World Record, #Doordarshan, #Vice President, #Ramayan Serial Twitter, #Vice President Venkaiah,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .